अजप्टा का प्रतिनिधिमंडल विधायक से मिला, मांगों से कराया अवगत

फोटो: विधायक से बात करते अजप्टा के लोग
विधायक ने मामले को विधानसभा में उठाने का दिया आश्वाशन
हुसैनाबाद/पलामू: झारखंड के सीमांत प्रखंड हुसैनाबाद के शिक्षकों ने विधायक संजय कुमार सिंह यादव से पुरंदर बिगहा स्थित आवास पर मुलाकात की। आसन्न बजट सत्र के पूर्व वृत्ति उन्नयन एमएसीपी हेतु गुहार लगाई।अजप्ता के प्रखंड अध्यक्ष जुबैर अंसारी व सचिव निर्मल कुमार ने कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में एकीकृत बिहार में 1994 में नियुक्त शिक्षक अभी तक एक ही वेतनमान में काम करने को विवश हैं। दीर्घ सूत्रता विभागीय नियमों के आलोक ससमय प्रोन्नति नहीं मिल पाती है। प्रोन्नति मिलती भी है तो बहुतेरे शिक्षक वंचित रह जातें हैं।अभी तक बिहार की नियमावली ही झारखंड में प्रभावी है। लगभग दो तीन वर्षों पूर्व बिहार में सभी कोटि के शिक्षकों को एमएसीपी मिल गया।झारखंड में भी सभी विभागों व कल्याण विभाग पोषित विद्यालयों में शिक्षकों को मिल रहा है।अजप्टा के प्रदेश इकाई के आह्वान पर कई चरणों का आंदोलन भी किया गया है।अगस्त माह 2024 में आमरण अनशन तक किया गया था। इस प्रखंड के पांच शिक्षक राजभवन के समक्ष अनशन पर बैठे थे। उस अनशन में उन्होंने भी शिरकत कर हौसला अफजाई किया था। 16 अगस्त को अंतर्विभागीय बैठक भी हुई। बजट आकलन भी हो गया है लेकिन मंत्रिमंडल में नहीं आ सका है।शिक्षक नेताओं ने कहा कि इंडिया गठबंधन के मजबूत फोल्डर राजद है। हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष भी है। उनसे शिक्षकों की काफी उम्मीदें हैं।शिक्षकों की मांग पर विधायक ने कहा कि बजट सत्र में प्रश्न रखा गया है। वह पुरजोर तरीके से इस मामले को उठायेंगे।विधायक से मिलनेवालों में प्रखंड अध्यक्ष जुबैर अंसारी, सचिव निर्मल कुमार, कोषाध्यक्ष जितेंद्र राम ,प्रमोद पासवान, मनोज कुमार चौधरी, महेंद्र बैठा ,कृष्ण कांत सिंह सहित अन्य शिक्षक थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating