गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी जी ने रमकंडा में सड़क निर्माण की मांग की
Read Time:1 Minute, 23 Second

गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति के सभापति श्री सत्येंद्र नाथ तिवारी जी ने आज झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में सरकार से रमकंडा प्रखंड के चार सड़कों का अविलंब निर्माण करने की मांग की है।
गढ़वा विधायक ने कहा कि रमकंडा प्रखंड के उदयपुर से मस्जिद होते हुए हड़बडिया नदी तक 5 किलोमीटर सड़क, उदयपुर के ठूराई भुइहर के घर से अर्जुन कुआं तक 2 किलोमीटर सड़क, ग्राम बलीगढ़ मुख्य पथ से वैदेशी टोला तक 6 किलोमीटर सड़क एवं ग्राम बलीगढ़ मुख्य पथ से तेतरडीह बस्ती तक ढाई किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग करते हुए सरकार से कहा कि उक्त सड़क का निर्माण जनहित में अति आवश्यक है ताकि हजारों हजार लोगों को आवागमन में सुविधा हो।

About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating