समय पर राशन का का करें उठाव: डीएसओ
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने डीलरों के साथ की बैठक,दिए कई दिशा-निर्देश
बरवाडीह(लातेहार): बरवाडीह प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी रश्मि लकड़ा ने जन वितरण प्रणाली से जुड़े सभी डीलरों के साथ बैठक की।बैठक का मुख्य उद्देश्य खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करना, लाभार्थियों को समय पर अनाज उपलब्ध कराना और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को मजबूत करना था। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने डीलरों को सख्त दिशा-निर्देश देते हुए कहां कि किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने राशन वितरण को तय समय पर संपन्न करने, वजन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न करने और सभी लाभार्थियों को समुचित सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए।बैठक के दौरान डीलरों ने कई महत्वपूर्ण समस्याएं भी रखीं, जिनमें तकनीकी खामियां, स्टॉक अपडेट में देरी और राशन कार्ड से जुड़ी परेशानियां प्रमुख रहीं। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने इन सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया।इस बैठक में प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रामनाथ यादव, ज्वाला प्रसाद, इकबाल सिंह, मुरारी अग्रवाल, मुन्ना अग्रवाल, अशोक राम, मनोज सिंह चेरो समेत कई अधिकारी एवं जन वितरण प्रणाली के डीलर उपस्थित रहे।
About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating