0 0
गढ़वा जिला जल सहिया संघर्ष समिति की बैठक नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल के प्रांगण में हुई।बैठक - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 7 Second
गढ़वा जिला जल सहिया संघर्ष समिति की बैठक नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल के प्रांगण में हुई।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मालती देवी ने किया जबकि मुख्य अतिथि के रूप में संघ के संरक्षक सह भाजपा नेता सूरज गुप्ता उपस्थित थे।बैठक में तीन प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया पहला प्रस्ताव में हेमंत सरकार द्वारा जल सहिया को मंईया सम्मान योजना का लाभ से वंचित रखने पर आंदोलन करने का निर्णय, दूसरा प्रस्ताव में गढ़वा विधायक द्वारा गंभीर बिमारी रोग से पीड़ित एक जल सहिया पति को सहयोग नहीं करने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए निंदा प्रस्ताव तथा तीसरा प्रस्ताव संगठन को प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर धारदार बनाने का लिया गया। बैठक में बोलते हुए संरक्षक सूरज गुप्ता ने कहा कि अपने हक एवं अधिकार के लिए सबको एकजुटता के साथ संघर्ष जारी रखना होगा,आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी जल सहिया बहनों को संकल्प लेना चाहिए कि अपने मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए किसी हद तक जाकर लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आज का यह दिन जल सहिया बहनों के लिए ऐतिहासिक बनाना है अगर किसी जल सहिया को विभागीय कोई भी अधिकारी और कर्मचारी अनावश्यक परेशान किया तो जल सहिया संघ की ओर से उन्हें बेनकाब किया जाएगा।जिला अध्यक्ष मालती देवी ने कहा कि नारी शक्ति समाज एवं देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है आज हम सभी जल सहिया के लिए खुशी है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने हक की लड़ाई के लिए गोल बंद हो रहे हैं। बैठक में उपाध्यक्ष संयुक्त देवी, मिडिया प्रभारी सीमा देवी,अनीता देवी, मंजू देवी,ललिता देवी,संजू देवी, जयंती देवी,सरिता देवी,उर्मिला देवी, प्रमिला देवी,पूनम देवी, लीलावती देवी,उर्मिला देवी, माधुरी देवी,सुनीता देवी, कनकलता देवी,लीलावती देवी, नीलम देवी,प्रेरणा देवी सहित बड़ी संख्या में जल सहिया एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे। बैठक के अंत में सभी जल सहिया को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गई।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress