0 0
- Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 27 Second

बिशुनपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न, एक दूसरे को लगाए गुलाल

जिला ब्यूरो ग्रामीण सुनील कुमार की रिपोर्ट

बिशुनपुरा (गढ़वा): बिशुनपुरा थाना परिसर में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में होली पर्व को लेकर दोनों समुदायों के बीच शांति समिति की बैठक किया गया.

बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि होली पर्व को देखते हुए दोनों समुदायों के बीच शांति समिति की बैठक किया गया. जिससे क्षेत्र में शांति स्थापित किया जा सके.होली और रमजान दोनों समुदाय के लिए आपसी भाईचारे का त्योहार है. इसलिए दोनों त्योहारों को देखते हुए शांति एवं भाईचारे के साथ त्योहार को मनाएंगे.

वहीं थाना प्रभारी राहुल सिंह ने शांति समिति बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए होली पर्व को किस प्रकार शांति एवं सुसज्जित तरीके से मनाएं इस पर चर्चा किया गया.वहीं उन्होंने कहा कि होली पर्व को लेकर थाना क्षेत्र में शराबियों एवं मनचलों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी.वहीं होली में डीजे साउंड पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा.

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर किसी भी अफवाह सूचना को फैलाने से हम सभी को बचना है.जिससे शांतिपूर्ण त्योहार मनाने में कोई आंच न आए.वहीं शांति समिति बैठक के उपरांत थाना परिसर में होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया.जिसमें सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर आपसी एवं भाईचारे का संदेश दिया.

मौके पर थाना प्रभारी राहुल सिंह, जेएसआई मित्तुल्लाह खान, जेएसआई रंजित कुमार, एएसआई अजीत शुक्ला, एएसआई संजय महतो, एएसआई मनोज पांडेय, एएसआई मुकेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि पुलस्त शुक्ला, कृष्णा विश्वकर्मा,भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी जितेन्द्र दीक्षित, बिशुनपुरा पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भुनेश्वर राम, बिशुनपुरा मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण यादव, विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, आलम अंसारी, अमहर पंचायत मुखिया ललित नारायण सिंह उर्फ ददन सिंह, व्यवसाई संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, नवल पाल, ऐनुल अंसारी, लतीफ़ अंसारी, दयाशंकर राम सहित काफी लोग मौजूद थे.

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress