चलती मालगाड़ी में युवक ने कूदकर दी जान

बरवाडीह से अनिल कुमार की रिपोर्ट
बरवाडीह : बरकाकाना सीआईसी सेक्शन अंतर्गत बरवाडीह रेलवे स्टेशन में एक नंबर लाइन में अप आ रही मालगाड़ी से कटकर एक युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार की दोपहर करीब 12.10 बजे की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही बरकाकाना की ओर से अप लाइन में मालगाड़ी बरवाडीह स्टेशन पर पहुंची, दो नंबर प्लेटफॉर्म पर खड़े एक युवक ने दौड़ते हुए मालगाड़ी के बीच में छलांग लगा दी। इससे पूर्व वह फोन पर किसी से बात कर रहा था और मालगाड़ी के आते ही दौड़कर पहिया के बीच घुस कर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही बरवाडीह स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार द्विवेदी और आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश रंजन ने अविलंब प्लेटफार्म पर पहुंच घटना की जानकारी ली। जहां मृतक युवक का शरीर कमर से ऊपर दो भागो में विभाजित हो चुका था लेकिन उसकी धड़कन चल रही थी। जिसके बाद रेलवे चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.जितेंद्र कुमार ने अपनी मेडिकल टीम के साथ पहुंच कर युवक का प्रारंभिक उपचार किया। जिसके बाद मालगाड़ी को थोड़ा पीछे कर युवक को रेल ट्रैक से बाहर निकाला गया और स्ट्रक्चर से एंबुलेंस तक ले जाया गया। इसी बीच युवक की सांसे थम गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। उसके पैंट के पॉकेट से एक पर्स मिला लेकिन उसमें भी कोई कागजी दस्तावेज मौजूद नहीं था। वहीं बॉडी के पास पड़ा ओप्पो एंड्रॉयड मोबाइल फोन डिस्चार्ज होने के कारण ऑफ था। आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश रंजन ने बताया कि मामले की सूचना डालटनगंज जीआरपी को दी गई है। वहीं इस मौके पर पीडब्ल्यूआई अरुण कुमार, पूर्व मुखिया सुनीता टोप्पो, मनोज कुमार और सत्येंद्र तिवारी आदि घटनास्थल पर मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
जिला नियोजनालय, लातेहार के द्वारा एक दिवसीय भर्ती कैंप का आयोजन
झारखण्ड दृष्टि न्यूज़ लातेहार / बरवाडीह से अनिल कुमार की रिपोर्टलातेहार । लातेहार खेल स्टेडियम मे जिला नियोजनालय के द्वारा एक...
महाकुंभ से लौटने के दौरान कार दुर्घटना में सांसद महुआ घायल बेटे बहू भी अस्पताल में भर्ती
संवाददाता दयानंद यादव (सब न्यूज़ कॉर्डिनेटर हेड)झारखंड के लातेहार जिले में यह कर दुर्घटना हुई जिसमें राज्यसभा सांसद महुआ मांझी...
आवासीय विद्यालय के अधिकारी 50000 रूपये घूस लेते गिरफ्तार
लातेहार। नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी रोशन कुमार बक्शी को 50000 रूपये घूस लेते पलामू एसीबी की टीम ने...
धरना का दुसरा दिन।
*भुसाढ़ स्कूल खोलने की मांग को लेकर छात्र छात्राओं ने स्कुल में दुसरे दिन भी दिया धरना*
माननीय मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री से धरना पर बैठे छात्र छात्राओं की स्कूल खोलवाने की गुहार
पंचायत समिति सदस्य अयुब खान भी छात्र छात्राओं के मांगों के समर्थन में धरना पर ।
लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट चंदवा (लातेहार) कामता पंचायत के राजकीय प्राथमिक मध्य विद्यालय भुसाढ को खोलने की मांग को...
बालूमाथ पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
बालूमाथ पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल।लातेहार में पति निकलापत्नी का हत्याराबालूमाथ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना...
पुलिस ने होलिका दहन पर चलाया फ्लैग मार्च
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा रिपोर्ट रमना -इस होली में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में भाई चारे के साथ होली मनाने...
Average Rating