भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद एवं मंडल महामंत्री के निधन पर कांडी भाजपा कार्यालय में किया शोक सभा का आयोजन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद एवं मंडल महामंत्री के निधन पर कांडी भाजपा कार्यालय में किया शोक सभा का आयोजन
कांडी प्रखंड से दयानंद यादव की रिपोर्ट
कांडी के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा कार्यालय में राजमहल के पूर्व बीजेपी सांसद सोम मरांडी एवं गढ़वा जिला के बिशुनपुरा के भाजपा मंडल महामंत्री धनंजय कुमार पांडे के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामलला दुबे की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा दुख प्रकट करते हुए मृत नेताओं की आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण रखा। इस संबंध में भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामलाला दुबे ने कहा कि राजमहल के पूर्व सांसद सोम मरांडी भाजपा में बहुत ही कुशल कार्य करने वाले नेता थे और वो भारतीय जनता पार्टी के लिए निरंतर पार्टी के सहयोग में रहे। साथ ही उन्होंने कहा कि जिला अंतर्गत विशुनपुरा के भाजपा मंडल महामंत्री धनंजय कुमार पांडे के आकस्मिक निधन यह जिला के एक भाजपा नेता को को देना बहुत ही दुखदाई है। दोनों नेताओं के निधन पर जिला एवं कांडी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त किया है। इस दुखद संवेदना में वरिष्ठ कार्यकर्ता कांडी मुखिया विनोद प्रसाद, राम लखन प्रसाद, राम लखन चंद्रवंशी, महामंत्री शशि रंजन दुबे एवं विजय सोनी सहित कई अन्य लोग शामिल थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
SIR को लेकर BLA 2 का प्रशिक्षण शुरू
परवेज़ आलम की रिपोर्ट पलामू -- उपायुक्त पलामू सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पत्र जारी कर कहा है की मान्यता...
मुखिया ने किया पीसीसी पथ का उद्घाटन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। रमना पंचायत के मूर्ति टोला में 15वें वित्त आयोग की राशि से लगभग...
किसानों के लिए विधायक नरेश प्रसाद सिंह की बड़ी पहल
मझिआव संवादाता -संजीव सिंह की रिपोर्ट गढ़वा | कांडी प्रखंड क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध...
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
Average Rating