रमना प्रखंड में रामनवमी महापर्व धूमधाम से संपन्न, चाकचौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना । प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में रामनवमी महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। जय श्रीराम के नारों से पूरा इलाका गुंजायमान रहा। श्री सीताराम मानस मंदिर में रामलला के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। खासकर युवाओं और बच्चों में इस पर्व को लेकर विशेष उमंग नजर आया।
रामनवमी के अवसर पर बहियार कला, बहियार खुर्द, टंडवा, कर्णपुरा, मड़वनिया, सिलीदाग, गम्हरिया, बुलका, भागोडीह और हरादाग कला पंचायत के विभिन्न गांवों में भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिसमें झांकियां, बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ रामभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की जीवंत झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। धार्मिक गीतों और भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
महापर्व के सफल आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सीओ विकाश पांडेय एवं रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रही, जिससे कहीं से भी किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। महिला पुलिस बल की भी विशेष तैनाती रही, जिससे महिला श्रद्धालु भी निर्भीक होकर उत्सव में शामिल हो सकीं।
ग्रामीणों ने प्रशासन की व्यवस्था की जमकर सराहना की। सामाजिक संगठनों और युवाओं ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating