महावीरी झंडे के साथ निकाली गई भव्य जुलूस
विकास कुमार
मेराल। प्रखंड क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ सौहार्द पूर्ण वातावरण में रामनवमी का पर्व मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय सहित सभी पंचायत क्षेत्रों में महावीरी झंडा के साथ भव्य जुलूस निकाला गया, साथ ही राम दरवार की झांकी निकाली गई। प्रखंड मुख्यालय में मुडल टोला, पूवार्रा टोला आदि जगहों से भव्य जुलूस के साथ राम दरबार की झांकी निकाली गई। इसी तरह हासनदाग, श्रीराम सेना लगमा, पतहरिया, दलेली, पचफेड़ी, हासनदाग, बाना, दुलदुलवा, अटौला, बंका सहित कई अन्य जगहों पर विभिन्न अखाड़ों द्वारा राम लक्ष्मण जानकी जय बोलो हनुमान की जयकारे के साथ जुलूस निकाली गई। मेराल का जुलूस थाना चौक, बस स्टैंड, पुरानी बाजार होते प्राचीन शिव मंदिर, मां शायर देवी धाम मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। जुलूस का नेतृत्व सभी टोलों के प्रमुख तथा गणमान्य लोग कर रहे थे। जुलूस शांतिपूर्ण तथा ससमय से विसर्जन करने के लिए थाना प्रभारी विष्णुकांत के नेतृत्व में पुलिस बल के जवान जुलूस में शामिल थे। जिसका नेतृत्व सीओ यशवंत नायक कर रहे थे।


About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating