चैता दुगोला का फिता काट कर मुखिया ने किया उद्घाटन
*चैता दुगोला का फिता काट कर मुखिया ने किया उद्घाटन*
भवनाथपुर भवनाथपुर सांवददाता ओस्ताज
पंडरिया पंचायत स्थित अधौरा गांव में मांडर महारानी परिसर में शनिवार को चैता दुगोला का आयोजन किया गया.
जिसका शुभारंभ पंडरिया पंचायत मुखिया गायत्री देवी, थाना प्रभारी रंजनी रंजन, समाजसेवी अजय वर्मा, जेएमएम नेता लालू राम, पूर्व बिससुत्री अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, भाजपा नेता लक्ष्मण राम, जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा,अनिल कुमार चौबे, मनोज कुमार यादव ने संयुक्त रूप से फिता काट कर व दीप प्रज्वलित कर किया.
इस अवसर पर मुखिया गायत्री देवी ने कहा आज बड़े ही हर्ष का दिन है कि हम सभी लोग भगवान राम के जन्मोत्सव मनाने को लेकर एकत्रित हुए हैं. कहीं हम सभी को भगवान राम के आदर्श को अपने जिवन मे उतारें तभी हमलोग का जिवन सफल होगा. कहीं की मंदिर परिसर में चैता दुगोला का आयोजन किया गया है जिसमें सभी लोग मिलकर सौहार्द के साथ एकजुटता का परिचय दे.
चैता दुगोला का महामुकाबला बिहार के दो जिला के ब्यास के बिच हुआ. अरवल जिला के श्री कांत ब्यास तथा आरा जिला के श्याम बाबू के बिच हुआ.
दोनों के बिच कड़ा मुकाबला के पश्चात निर्णायक सपा नेता उमेन्द्र यादव व सरैया गांव निवासी महेंद्र दुबे ने संयुक्त रूप से अरवल जिला ब्यास श्री कांत को विजेता घोषित किया.
कार्यक्रम में आए हुए अतिथि थाना प्रभारी रंजनी रंजन, जेएमएम नेता लालू राम , समाजसेवी अजय वर्मा, ब्रजेश सिंह, मनोज यादव, श्री वंशीधर नगर के भाजपा नेता लक्ष्मण राम, शैलेश चौबे,ओम प्रकाश गुप्ता,केतार के अजय वर्मा, सहित अन्य लोग को बुके देकर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर मांडर महारानी पुजा कमिटी के अध्यक्ष सह भाजपा नेता अनिल कुमार चौबे,अमित यादव, शुक्ला कुमार, राजेंद्र यादव, अरूण गुप्ता, महेन्द्र पासवान, भानु गुप्ता, मनोज यादव, सहित सभी सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating