1 0
सेल्फी लेने के दौरान 2 युवक नदी में डूबे - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 59 Second



मोबाईल की इस दुनिया में सेल्फी लेना आमबात हो गई है। सेल्फी लेने के दौरान कभी ट्रेन से कटकर मौत, तो कभी बिजली की चपेट मे आने से मौत, और कई ऐसे मौत की खबरें आती है।
सेल्फी लेने के चक्कर में दो नाबालिग युवक साहिबगंज के गंगा नदी के तेज बहाव में डूब गए हैं। युवकों की पहचान शिवम कुमार उम्र 17 वर्ष और सत्यम कुमार 16 वर्ष के रूप में की गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद युवकों की तलाश शुरू कर दी गई। वहीं मौके पर काफी संख्या में आसपास के गांवों के लोग व पुलिस की टीम पहुंच गई है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के पुरानी साहिबगंज ओझा टोली घाट पर हुई है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को दोनों गंगा के पानी में जाकर सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान नदी के तेज बहाव में दोनों बह गए। दोनों युवको में से एक शिवम पाकुड़ का रहने वाला था। वह सकरुगढ़ शारदा नगर स्थित अपने मामा के घर घूमने आया था। वह कोटा में मेडिकल की तैयारी कर रहा था। वहीं दूसरा युवक सत्यम, शिवम के मामा का बेटा था। दोनों गंगा स्नान के लिए घर से निकले थे। घाट पर मौजूद लोगों ने बताया कि गंगा स्नान के बाद दोनों मोबाइल से सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान पानी में इनका नियंत्रण बिगड़ गया। बताया कि दोनों युवक की खोजबीन के लिए स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया है।

https://youtu.be/qkHbQGjEKSI

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress