प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, Garhwa Drishti News
मंदिर में प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी , एक दूसरे से बेतहां प्यार करने वाले प्रेमी जोड़े एक दूसरे के हो गए.. शादी के बंधन में बंध कर दिया सात जन्मों तक साथ रहने का वादा..
लातेहार ज़िले के मनिका प्रखंड मुख्यालय के पचफेड़ी चौक शिव मंदिर प्रांगण में एक प्रेमी जोड़े ने हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई। प्रेमी इनोद पासवान और प्रेमिका बिनीता कुमारी दोनों बरवाडीह क्षेत्र के रहने वाले हैं।
मौके पर इनोद ने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ लातेहार कोर्ट में शादी करने गए थे। परंतु कागजी कमी के कारण शादी नहीं हो सकी। वापसी लौटने के क्रम में लड़के के परिजन मनिका शिवमन्दिर प्रांगण में रुके और स्थानीय पुजारी से शादी कराने की बात कही।
पुजारी ने लड़की के परिजनो के बारे में पूछा। लड़की के परिजन मौके पर नहीं थे। बाद में शहर के समाजसेवी, प्रबुद्ध व्यक्ति एवं राजनीतिक दलों के लोग मंदिर पहुंचे।
सबों की उपस्थिति में पुजारी ने पूरे विधि विधान के साथ हिंदू रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया। मौके पर लड़का पक्ष के लोगों ने मिठाईयां बांटी।
दरअसल बिनीता और इनोद एक दूसरे को प्यार करते थे। दोनों शादी करना चाहते थे । विनीता ने बताया कि उसके पिताजी इस शादी से इंकार कर रहे थे। प्रेमी युगल ने बताया कि हम दोनों आपसी रजामंदी के साथ शादी कर रहे हैं।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating