उपयुक्त गढ़वा ने हथियार का लाइसेंस अपराधियों के बीच रेवड़ी की तरह बांटा : सत्येंद्र नाथ तिवारी
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी जी ने शुक्रवार की रात मेराल प्रखंड के रेजो गांव में घटित गोली कांड की घटना को प्रशासन की लापरवाही का नतीजा बताते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा गढ़वा में राजनीतिक दबाव में आकर रेवड़ी की तरह हथियार का लाइसेंस अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों दिया गया है, जिसकी वजह से आज इस तरह की घटना घटित हो रही है।
श्री तिवारी ने कहा कि रेजो गांव निवासी पत्रकार श्री रमाशंकर चौबे जी के यहां शुक्रवार की रात तिलक समारोह में कुछ आपराधिक और सामंती प्रवृत्ति के लोगों के द्वारा लाइसेंसी हथियार से शादी समारोह के दौरान गोली चलाई गई, जिससे कई लोग घटनास्थल पर घायल हो गए।
गढ़वा विधायक ने कहा कि मैं पहले भी प्रशासन को सचेत करते हुए कहा था कि रेवड़ी की तरह हथियार बांटने की वजह से गढ़वा में अपराध में बढ़ोतरी होगी, जो अब सच साबित हो रही है। प्रशासन की लापरवाही की वजह से आमजनों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। ऐसी अराजकता की वजह से लोगों में भय का माहौल है। मैं आने वाले विधानसभा सत्र के दौरान इस बात को विधानसभा में प्रमुखता से उठाऊंगा।
श्री सत्येंद्र नाथ तिवारी जी ने कहा कि गोली कांड में घायल होने वाले ग्रामीणों का अज्ञात जगह पर इलाज कराया जा रहा है और मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया जा रहा है, जो की चिंता का विषय है। प्रशासन अविलंब एफआईआर करके दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे एवं जो घायल हुए हैं, उनके इलाज के बारे में जानकारी सार्वजनिक करे, अन्यथा भारतीय जनता पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
किसानों के लिए विधायक नरेश प्रसाद सिंह की बड़ी पहल
मझिआव संवादाता -संजीव सिंह की रिपोर्ट गढ़वा | कांडी प्रखंड क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध...
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
Average Rating