रमना में भव्य शोभा यात्रा के साथ श्री हनुमान मंदिर पर कलश स्थापना

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । प्रखंड मुख्यालय के मुरती टोला स्थित श्री हनुमान मंदिर के गुंबद पर कलशा स्थापना बुधवार को भव्य शोभा यात्रा के साथ संपन्न हुई। आयोजन की शुरुआत मंदिर में विधिवत पूजा-पाठ से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
सात घोड़ों के रथ पर कलश को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। श्रद्धालु हाथों में महाबिरी झंडा लेकर जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों के साथ शोभा यात्रा में शामिल हुए। बैंड-बाजे की धुनों और भक्ति भाव से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
शोभा यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर ब्लॉक मोड़, प्रजापति टोला, थाना गेट, गोसाईबाग, ब्रह्म स्थान, शिव स्थान, एनएच-75 होते हुए मंदिर लौटकर वटवृक्ष, छठ घाट और हनुमान मंदिर की परिक्रमा के साथ सम्पन्न हुई।
यात्रा के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुखिया दुलारी देवी, बीडीसी सीता देवी, अनुज कुमार, सुदर्शन वियार, नरेश साव, मनोज गुप्ता, सुनील प्रजापति सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मौके पर मुखिया दुलारी देवी, बीडीसी सीत रामलाल वियार, कृष्णा वियार, राजु वियार, मनोज साह, पपु वियार, कुलदीप प्रजापति, सुरेश प्रजापति, महेंद्र गुप्ता, मालती गुप्ता, पार्वती देवी, बेसरी देवी एवं शिकांति देवी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating