0 0
Read Time:4 Minute, 47 Second

भाजपा जिला कार्यालय गढ़वा में डा भीमराव अंबेडकर सम्मान कार्यक्रम को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन भाजपा एससी मोर्चा  जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सह सिमरीया के पुर्व विधायक किसुन दास ने कहा कि भाजपा एक मात्र ऐसा पार्टी है जो हर जाति वर्ग को सम्मान देते आई है। जबकी कांग्रेस झामुमो राजद जैसे दलों सहित अन्य पार्टियों ने बाबा भीमराव अंबेडकर के नाम पर सिर्फ वोट का राजनीतिक कर जनता को बरगलाने का काम किया है। भारत में संविधान बचाओ का नारा दे कर महागठबंधन के नेताओं ने अपना विकास करने का काम किया है। जबकी भाजपा ने बाबा भीमराव अंबेडकर को हर जगह सम्मान देने का काम किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा पार्टी है जो अन्त्योदय को लेकर काम करती है समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति का विकास ही भारत का विकास है इसी सोच के साथ भाजपा हर समाज के उत्थान करने में लगी हुई है।
भाजपा जिला प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह ने कहा कि भाजपा ने संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान को मानते हुए देश में ऐतिहासिक विकास करने का काम किया है।
पुर्व सांसद घुरण राम ने कहा कि भाजपा ने संविधान की रक्षा करने का काम किया है। दुसरे दलों के लोगों ने दलित समाज को बरगलाने का काम किया है। झामुमो कांग्रेस राजद सहित अन्य दलों का नींव विभाजनकारी रहा है महागठबंधन के नेताओं ने संविधान को अपमानित करने का काम किया है। अभी कुछ दिन पहले झामुमो मंत्री हफीजुल हसन ने संविधान से पहले शरियत मानने की बात कही है जिससे बाबा भीमराव अम्बेडकर का खुला अपमान किया है।
एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री प्रभात भुंईया ने कहा कि भाजपा ने बाबा भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान के आधार पर लगातार काम किया है लेकिन कांग्रेस झामुमो राजद महागठबंधन के नेताओं ने राजनीति लाभ लेने के लिए बाबा भीमराव अंबेडकर के नाम पर समाज को तोड़ने का प्रयास किया है बाबा भीमराव अंबेडकर देश के उत्थान हो इस सोच के साथ संविधान को बनाया। लेकिन कांग्रेस झामुमो महागठबंधन ने साजिश कर समाज को तोड़ने का कुंढित प्रयास किया। लेकिन जनता अब समझ चुकी है कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास के साथ लगातार देश के उत्थान में लगी हुई है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से  विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी भाजपा नेता बिनय चौबे बिनोद तिवारी पतंजलि केशरी भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुलता कुमारी महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता धनंजय गौड़ जिला परिषद मोहन पासवान एससी मोर्चा महामंत्री सुरेन्द्र राम भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता अलख निरंजन जितेन्द्र चंद्रवंशी कंचन रवि शुभम गुप्ता सोनु गुप्ता सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *