नेशनल स्कूल गेम में काजल और जीत ने जीता कांस्य पदक।
संवाद: 68वा स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित गतका प्रतियोगिता में पलामू जिला से पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया था। पांचों खिलाड़ियों ने दिल्ली के इंदौर स्टेडियम में विभिन्न राज्यों से आए हुए खिलाड़ियों का मुकाबला करते हुए झारखंड के लिए पदक जीता। संत जेवियर स्कूल के 10 वी कक्षा में पढ़ने वाली काजल कुमारी ने अंडर 17 (गर्ल्स ) टिम फरी सोती खेलते हुए छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य के खिलाड़ियों को हराकर कांस्य पदक झारखंड राज्य के लिए जीता। वहीं ब्राइट लैंड स्कूल के जीत तिवारी अंडर 17 (बॉयज) सिंगल सोती में खेलते हुए तेलंगाना और मध्य प्रदेश की टीम को हराते हुए कांस्य पदक जीता। यह दोनो खिलाड़ी पलामू जिला के द कराटे एकेडमी में गतका का अभ्यास करते थे। पलामू जिला गतका संघ के अध्यक्ष सोनू नामधारी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा यह दोनो गतकाबाज पलामू जिला के कोहिनूर है जो अपने खेल की प्रतिभा से जिले की शान बढ़ा रहे हैं। मौके पर जिला सचिव सुमित बर्मन ने कहा पिछले वर्ष गतका खेल के एस.जी.एफ.आई में पलामू को एक कांस्य पदक प्राप्त हुआ था इस बार दो पदक मिले हैं। यह पदक बताते हैं कि जिला में गतका खेल कितना आगे बढ़ रहा है। जीते हुए दोनों खिलाड़ियों को झारखंड सरकार की खेल नीति के अनुसार 50- 50 हजार रुपए की खेल छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस प्रतियोगिता के मध्यम से ही काजल का चयन खेलो इंडिया के लिए किया गया है। झारखंड गतका संघ के अध्यक्ष केशव कुमार होडिया , सचिव श्रीमती विद्या, कोऑर्डिनेटर पप्पू सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी । वहीं पलामू जिला गतका संघ के उपाध्यक्ष गुरबीर सिंह, प्रदीप नारायण, बबलू चावला, सनत चटर्जी, प्रदीप मेहता, सह सचिव मन्नत बग्गा, दीपेंद्र सिंह, अमरेश कुमार,कोषाध्यक्ष दीपक तिवारी, सदस्य पीयूष कुमार, रंजित कुमार, नीलकंठ कुमार, एवं सभी पलामू जिला गतका संगठन के लोगो ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating