शादी में शामिल तीन महिलाओं को ट्रक ने कुचला
शादी की रस्म निभा रही महिलाओं को ट्रक ने रौंदा, 3 की मौत
बिहार के सारण जिले में भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है को एक अनियंत्रित ट्रक ने कई महिलाओं को रौंद डाला। जिससे घटनास्थल पर 3 महिलाओं की मौत हो गयी। वहीं 5 महिलाएं अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। इस घटना के बाद लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया है।
मिल रही जानकारी के अनुसार, छपरा के मशरक में बड़ी संख्या में महिलाएं शादी की रस्म निभा रही थीं। तभी अचानक एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। इस हादसे में 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। इससे मौके पर कोहराम मच गया। शादी की खुशियां पल भर में ही मातम में बदल गईं। वहीं, ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना देर रात की, जब सड़क पर डोमकच कर रही महिलाओं को ट्रक ने रौंद डाला। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय पत्नी सैरूल बीबी, 45 वर्षीय नजमा बीबी, 50 वर्षीय पत्नी सैशा बेगम के रूप में हुई है। इधर घटना के बाद सुबह स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating