मॉर्निंग वॉक पर निकले आजसू नेता को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली
रांची- बुंडू -मॉर्निंग वॉक पर निकले आजसू नेता को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली
जिला ब्यूरो अरमान खान
रांची- राजधानी रांची के बुंडू थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने आजसू नेता को गोली मार दी है. आजसू नेता का नाम राजकुमार कुशवाहा है. राजकुमार कुशवाहा को उस समय अपराधियों ने गोली मारी जब वे मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रहे थे. गोली लगने से घायल राजकिशोर को रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार राजकुमार कुशवाहा की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार जय हो सेवा संस्था के संस्थापक और आजसू नेता राज किशोर कुशवाहा बुंडू के बचवा टोली स्थित अपने आवास से शनिवार को मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकले थे. उसी दौरान चार की संख्या में पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी.
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे जिसे देखकर अपराधी फरार हो गए. पुलिस की सहायता से आनन-फानन में घायल राजकिशोर कुशवाहा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. मिली जानकारी के अनुसार राज किशोर कुशवाहा की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating