पुलिस अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो होगा आंदोलन: व्यवसायी संघ
Read Time:2 Minute, 17 Second




शहर के मेन रोड़ स्थित डफाली मोहल्ला में गुरूवार की रात लगभग 12 बजे अपराधियों ने विराट रेस्टूरेंट के मालिक सोनू केसरी उर्फ सन्नी केसरी पर फायरिंग किया गया था। इस घटना में सोनू केसरी बाल-बाल बच गये थे। सन्नी केसरी पर जो जानलेवा हमला किया गया है उससे व्यवसायियों में भय का महौल बना हुआ है। गढ़वा पुलिस अपराधियों को जल्द गिरफ्तार नहीं करती है तो व्यवसायियों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। उक्त बातें व्यवसायी संघ के राजेश कुमार गुप्ता उर्फ फंटूश, संतोष केसरी, सुरेश हलुवाई, पंचम सोनी, चंदन जायसवाल, आशीष अग्रवाल, मंटू मलाकार ने संयुक्त रूप से शनिवार को संतोष केसरी के आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। उक्त लोगों ने कहा कि अपराधी शहर में खुलेयाम अपराध कर रहे हैं जिससे व्यसायियों में भय का महौल बना हुआ है। उक्त लोगों ने कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि व्यवसायियों को सुरक्षा मुहैया कराया जाए ताकि व्यवसायी सुरक्षित रहें। उक्त लोगों ने कहा कि व्यवसायियों को जीना हराम हुआ है। अपराधियों ने सन्नी केसरी से पहले 50 हजार रूपये की रंगादारी मांग थी। रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग की। व्यवसायियों ने कहा कि अपराधियों ने जहां पर फायरिंग किया हैं वहां से थाना की दूरी बहुत कम है फिर भी अपराधी नीडर होकर फायरिंग कर दिया। इस मौके पर दिव्य प्रकाश, राजू केसरी, विजय केसरी सहित कई लोग उपस्थित थे।





About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating