कांडी बीडीओ राकेश सहाय भड़के 14 पंचायतों के मुखिया, पंचायत सेवकों रोजगार सेवकों को पत्र व अल्टीमेटम

*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*
गढ़वा: कांडी प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने कांडी प्रखंड में बिरसा हरित ग्राम योजना 2025-26 के क्रियान्वयन में कथित लापरवाही पर भड़क गए हैं और उन्होंने इसे लेकर पत्र जारी करते हुए 14 पंचायत के मुखिया, पंचायत सेवक व रोजगार सेवक को अंतिम स्मार पत्र जारी किया है।
जिसमें कांडी, पतरिया, पतीला, सरकोनी, बलियारी, गाड़ाखुर्द, खरौंधा, खुटहेरिया, शिवपुर, लमारी कला, चटनिया, मझिगांवा, डूमरसोता व हरिहरपुर पंचायत शामिल हैं। जिन्हें पत्र जारी किया गया है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अपने पत्र में कहा है कि उक्त योजना के तहत कांडी प्रखंड में 169 एकड़ का लक्ष्य निर्धारित है। बार-बार कहने के बाद भी आप लोगों द्वारा मात्र 12 एकड़ में योजना की आउटगोइंग की गई है, जो अत्यंत खेदजनक है। योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति करते हुए कार्य प्रारंभ कराने के लिए कहा गया है।
लक्ष्य के अनुरूप योजनाओं की स्वीकृति नहीं दी जा सकती है, तो कारण सहित प्रतिवेदन की मांग की गई है। आपलोगों द्वारा ना तो योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है और न ही प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जा रहा है, जो आप सबों की स्वेक्षाचारिता, मनमानेपन व वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना का घोतक है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी को अंतिम रूप से कहा है कि 17 मई तक लक्ष्य के अनुरूप योजनाओं की प्रगति दिखाएं, अन्यथा की स्थिति में कारण सहित प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं। ससमय प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराने वालों पर विधि सम्मत कार्रवाई के लिए उप विकास आयुक्त को सूचित कर दिया जाएगा
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पंचायत भवन के सभागार मे प्रधानमंत्री आवास योजना का ग्राम सभा किया गया
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड अंतर्गत हरिहरपुर पंचायत भवन के सभागार में मंगलवार...
आजादी के 78 साल बाद भी नहीं पहुंचा बिजली।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत मझिगवां टोला चबूतरवा में चालीस...
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: एक की मौत, छह आरोपी गिरफ्तार
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट* गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड अंतर्गत हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मझिगावां गांव...
आजादी के 78 साल बाद आदिवासी लुका टोला मे रैयती जमीन में समोहीक रास्ता निकाला गया
आजादी के 78 साल बाद भी कांडी प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर पंचायत के आदिवासी टोला लुका में सड़क नहीं बन पायी...
हरिहरपुर ओपी से 200 मीटर की दूरी पर मंदिर से हनुमान जी की मुकुट चोरी की गई।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट* हरिहरपुर ओपी क्षेत्र स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, आजाद नगर(लेदरवा पर)...
प्लस टू उच्च विद्यालय में औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर भड़के बीडीओ।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय कांडी में मंगलवार को...
Average Rating