डेहान ट्रस्ट बिशुनपुरा एवं बरडीहा प्रखंड में सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में शुरू करेगी कार्य. युवाओं के लिए समाज कल्याण का अवसर.
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार की रिपोर्ट
डेहान ट्रस्ट द्वारा रविवार को बैठक आयोजन किया गया. यह बैठक में गैर सरकारी संस्था के तौर पर बिशुनपुरा एवं बरडीहा प्रखंड में जून माह से समाजिक सुरक्षा योजनायें; पेंशन, आधार, आयुष्मान भारत तथा आयुष्मान व्यय वंदना कार्ड पर कार्य करने का निर्णय लिया गया. डेहान ट्रस्ट चरणवार तरीके से गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंडो में आजीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती आदि पर कार्य विस्तार करेगी.यह बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष और सचिव द्वारा संचालन किया गया. इस बैठक में कार्यक्रम प्रबंधक और कार्यक्रम समन्वयक अमन भंडारी, दीपक गुप्ता, अजय गुप्ता, उपस्थित थे.
कार्यक्रम प्रबंधक मुन्ना गुप्ता ने कहा की क्षेत्र के विकास के लिए डेहान ट्रस्ट प्रतिबद्ध है और वंचित लोगो को योजना का लाभ दिलाने के साथ जागरूक करेगी.कार्यक्रम समन्वयक अमन भंडारी ने कहा कि इन सभी कार्यों से समाज के ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक होंगे.
ट्रस्ट ने युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया. इस कार्यक्रम के तहत जो युवा समाज के कल्याण में भागीदार बनना चाहते हैं वो ट्रस्ट के वॉलंटियर बन सकते हैं. ट्रस्ट के विभिन्न कार्यक्रम में वॉलंटियर को हफ्ते में 3 से 5 घंटे कार्य करने होंगे. 3 माह पूर्ण होने के बाद उन्हें वॉलंटियर सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा. यह कार्यक्रम युवाओं को समाज व विकास के विभिन्न पहलुओं और अवरोधों को समझने में अनुभव प्रदान करेगी.
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: मुन्ना गुप्ता – 9570810887, अमन भण्डारी – 7209480232
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating