0 0
Read Time:3 Minute, 35 Second




*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*


उपायुक्त शेखर जमुआर ने कांडी प्रखंड की ग्राम पंचायत बलियारी की मुखिया चंदा देवी को निलंबित करने की अनुशंसा पंचायती राज विभाग से की है। उनके विरूद्ध 15वें वित्त आयोग अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में वित्तीय अनियमितता बरतते हुए सरकारी राशि के दुरुपयोग करने की आरोप है।  मुखिया चंदा देवी की वित्तीय शक्ति भी जब्त करने की कार्रवाई की गई है।

गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जांच के बाद 3 वर्ष पूर्व बने नाली की मरम्मत कार्य में अनियमितता बरते जाने की बात सामने आई है। वहीं, डस्टबीन खरीद में 40 डस्टबीन का पैसा निकासी किया गया, जबकि स्थल पर मात्र 25 डस्टबीन ही पाये गये। डस्टबीन खरीदने में 1 लाख 50 हजार रुपये की फर्जी निकासी की.बात भी सामने आई। इसके अतिरिक्त पंचायत में मात्र 15 सिमेंटेड कुर्सी क्रय कर 25 सिमेंटेड कुर्सी का बिल बनाकर 2 लाख रुपये का फर्जी निकासी की गई।

वहीं, 20 चापानल मरम्मत के नाम पर 2 लाख रुपये की निकासी की गई, जबकि जांच के क्रम में ज्ञात हुआ कि एक भी चापानल की मरम्मत हुई ही नहीं है। जलमीनार मरम्मत के नाम पर भी 2 लाख की निकासी कर ली गई है। एक भी जलमीनार की मरम्मत नहीं कराई गई।

अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा की अध्यक्षता में गठित जांच दल द्वारा 15वें वित्त की राशि का दुरूपयोग करने के कारण बलियारी पंचायत की मुखिया चंदा देवी एवं पंचायत सचिव राजेन्द्र राम से स्पष्टीकरण की मांग की गई, जिनका जबाब असंतोषजनक पाया गया। मुखिया की वित्तीय शक्ति जब्त करने के साथ ही दोषी पंचायत सचिव राजेन्द्र राम के विरूद्ध आरोप-पत्र गठित करते हुए विभागीय कार्रवाई का संचालन करने का भी आदेश दिया गया।


उपायुक्त शेखर जमुआर ने बताया कि 15वें वित्त सहित पंचायत में जो भी सरकारी राशि का खर्च हो रहा है, उसमें वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पंचायत में खर्च हो रही राशि पर विशेष ध्यान रखें, ताकि जनहित की योजना में खर्च होने वाली राशि का किसी भी परिस्थिति में गलत इस्तेमाल नहीं होने पाए। सरकारी राशि में किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के विरुद्ध कड़ी-से-कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *