गोलीकांड पीड़ित से मिलना मुनासिब नहीं समझते विधायक – धीरज दुबे*
Read Time:2 Minute, 39 Second

गढ़वा। गढ़वा के मेन रोड स्थित विरोट रेस्टोरेंट के मालिक सोनू केशरी उर्फ सन्नी केशरी पर गुरूवार की रात्रि अपराधियों ने फायरिंग किया। इस घटना से गढ़वा के व्यवसायियों में दहशत है। इस संबंध में झामुमो केंद्रीय कमिटि सदस्य धीरज दुबे ने कहा है कि विगत कुछ महीनों से गढ़वा में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। आमजन से लेकर व्यवसायी तक खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे है। स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं भाजपा के लोग बढ़ते हुए अपराध पर चुप्पी साधे हुए हैं। घटना के 5 दिन बाद भी स्थानीय विधायक गोलीकांड के पीड़ित से मिलना मुनासिब नहीं समझे। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि राजनीतिक संरक्षण में ही गढ़वा में लगातार अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी यह बताएं कि आखिर किस कारण से पीड़ित व्यक्ति से मिलना उचित नहीं समझा?
श्री दुबे ने कहा कि अपराधी गोली चलाने के बाद भी खुलेआम घूम रहे हैं। इस घटना पर भाजपा के किसी भी नेता, कार्यकर्ता और न ही स्थानीय विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी न तो कुछ बोल रहे हैं और न ही अपराध पर अंकुश के लिए जनप्रतिनिधि होने के नाते कोई पहल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले किसी ग्रामीण क्षेत्र में भी अपराध की कोई छोटी घटना भी घटित होती थी तो भाजपा के लोग गढ़वा से लेकर रांची तक मामले को उछालते थे। आज बीच शहर में व्यवसायी पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस पर सभी भाजपाई चुप्पी साधे हुए हैं। श्री दुबे ने कहा कि गढ़वा वासियों को अपना जनप्रतिनिधि चुनने पर अब पछतावा हो रहा है। श्री दुबे ने गढ़वा पुलिस प्रशासन से यथाशीघ्र अपराधियों को गिरफ्तार करने एवं व्यवसायियों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating