।।श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):- जेएससीए चुनाव परिणाम पर लाइफटाइम मेंबर दीपक प्रताप देव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को दी बधाई ।।
✍🏻अरमान खान की रिपोर्ट//श्री बंशीधर नगर :- जेएससीए के लाईफ टाईम मेंबर और भोजपुर गढ़ के प्रमुख दीपक प्रताप देव उर्फ दीपक बच्चा ने झारखंड राज्य क्रिकेट (जेएससीए) संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी है। जेएससीए के चुनाव परिणाम पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए, श्री देव ने कहा कि इस बार जेएससीए की टीम में क्रिकेटर, क्रिकेट के जानकार के साथ-साथ युवा और ऊजार्वान लोगों को मौका मिला है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व क्षमता से पूरे राज्य के लोग परिचित हैं। क्रिकेट के प्रति उनके प्रेम और समर्पण से भी लोग वाकिफ हैं। उपाध्यक्ष संजय पांडेय, सचिव विस्फोटक बल्लेबाज सौरभ तिवारी,सह सचिव क्रिकेटर शाहबाज नदीम, कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष समेत नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों के रग रग में क्रिकेट रचा बसा है। सभी पदाधिकारियों के अनुभव का लाभ झारखंड में क्रिकेट जगत और क्रिकेट खिलाड़ियों को मिलेगा। सबसे निचले स्तर गांव तक क्रिकेट का आधार मजबूत होगा। टीम शाहदेव की अगुवाई में झारखंड की नई खेल प्रतिभाओं को नई
पहचान एवं गांव स्तर से लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट के क्षेत्र में परचम लहराने का मौका मिलेगा। झारखंड राज्य में क्रिकेट नई ऊंचाईयों को स्पर्श करेगा। श्री देव ने नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को श्री बंशीधर मंदिर में दर्शन पूजन के लिये आमंत्रित किया है। सभी पदाधिकारियों के मंदिर में दर्शन पूजन के लिये जल्द आने की संभावना है।


About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating