चोरी के मामले में हरियाणा के युवक गढ़वा में गिरफ्तार! बड़ी खबर garhwa drishti news breaking
गढ़वा दृष्टि से राहुल वर्मा कि रिपोर्ट। रमना: पेयजल विभाग के तहत सुधाकरा इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद के द्वारा किए जा रहे ग्रामीण जलापूर्ति योजना के लिए रमना व मेराल मुख्य सड़क स्थित रखे गये डीआई पाईप चोरी मामले में पुलिस ने हरियाणा के युवक को गिरफ्तार किया है। इस युवक को चोरी के लिए उपयोग होने वाले आरजे 14 जी जे 7793 ट्रक से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही ट्रक में लदे 75 पीस डीआई पाईप को ज़ब्त कर लिया है। जिसकी किमत लगभग 4 लाख बताया जा रहा है। इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त योजना के तहत कार्य प्रगति को लेकर सड़क के किनारे विभिन्न जगहों पर 1400 पीस डीआई पाइप रखा हुआ था। 31 जनवरी को पुलिस को जानकारी मिली कि अज्ञात लोगों के द्वारा बहियार गांव में डीआई पाइप को ट्रक पर लोड कर ले जाया जा रहा है। इस सूचना के बाद कंपनी के कर्मी एवं स्थानीय पुलिसकर्मी बहियार गांव स्थित पाईप स्थल पर पहुंचे। जहां एक ट्रक पर अज्ञात लोगों के द्वारा पाइप लोड किया गया था। पुलिस के पहुंचने के बाद सभी लोग भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर भाग रहे ट्रक को स्वाद वाटिका लाइन होटल के समीप पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि ट्रक से हरियाणा के मेवात जिला पुनहाना थाना के भुरयाकी निवासी उमर मोहम्मद के 35 वर्षीय पुत्र तस्लीम को गिरफ्तार कर किया गया। साथ ही ट्रक नंबर आर जे14जी जे -7793 पर लदे 75 पीस डीआई पाइप को ज़ब्त किया गया। पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि हरियाणा एवं राजस्थान के बड़े गिरोह के द्वारा उक्त डीआई पाइप को चोरी करके दिल्ली जैसे बड़े शहरों में बेचा जा रहा था। गिरफ्तार तस्लीम ने बताया है कि इससे पहले भी इन गिरोहों द्वारा पाईप चोरी कर ले जाया गया था। इस छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी सुधांशु कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक गौतम कुमार रजवार, एएसआई रेनसन बाखला एवं धनुषधारी रवि सहित पुलिस के जवान शामिल थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating