0 0
।। श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):- बंशीधर नगर अन्तर्गत मुख्य बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने एवं आम जनता को जाम से निजात दिलाने हेतु निम्नांकित आदेश दिया जाता है:- एसडीओ प्रभाकर मृघा।। - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 2 Second



✍🏻अरमान खान की रिपोर्ट//नगर पंचायत, श्री बंशीधर नगर अन्तर्गत मुख्य बाजार में बस संचालकों के द्वारा स्थानीय मुख्य बाजार के अतिव्यस्त नगर थाना से लेकर अम्बालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय, नगर उंटारी तक मुख्यपथ पर यत्र-तत्र बस/कमाण्डर/टेम्पू को खड़ा कर दिया जाता है, साथ ही सब्जी बाजार मोड़ के पास बसों को आगे-पीछे/बैंक करके मुख्य पथ पर खड़ा किया जाता है। उपरोक्त कारणों से मुख्य पथ पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है, और आमजनों / राहगीरों एवं दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अतः नगर पंचायत, श्री बंशीधर नगर अन्तर्गत मुख्य बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने एवं आम जनता को जाम से निजात दिलाने हेतु निम्नांकित आदेश दिया जाता है :-

1. श्री बंशीधर नगर पंचायत अन्तर्गत सभी वाहनों का पड़ाव / स्टॉपेज दिनांक 01.06.2025 से अगले आदेश तक भारतीय स्टेट बैंक, नगर उंटारी (हेन्हो मोड़) के पास निर्माणाधीन नये बस स्टैण्ड पर किया जायेगा।

2. श्री बंशीधर नगर पंचायत अन्तर्गत सब्जी बाजार मोड़ के पास कोई भी बस/यात्री वाहन संचालक वाहनों को आगे-पीछे / बैक नही करेंगे।

3. यदि बस/यात्री वाहनों को बाजार में जाना आवश्यक हो तो वे गोसाईबाग के मैदान से हीं वाहनों को आगे-पीछे / बैक करेंगे।

4. कोई भी बस संचालक हेन्हो मोड़ से लेकर गोसाईबाग मैदान, नगर उंटारी तक मुख्यपथ पर अपने बसों/यात्री वाहनों को रोककर /खड़ा नही रखेंगे।

5. कोई भी बस/कमाण्डर / टैम्पू चालक अपने वाहनों को हेन्हो मोड़ से लेकर अम्बालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय, नगर उंटारी के बीच अनावश्यक रोककर वाहन परिचालन को बाधित/जाम नही करेंगे।

6. कोई भी बस/कमाण्डर / टैम्पू चालक अपने वाहनों को भवनाथपुर मोड़ (हनुमान मंदिर) के 25 मीटर की परिधि में खड़ा नही करेंगे।

उपरोक्त आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधितों के विरूद्ध नियमानुसार जूर्माना तथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उक्त आदेश दिनांक 01.06.2025 के प्रभाव से लागू समझा जाएगा।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress