0 0
भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा फिट इंडिया स्कीम के तहत संडे ऑन साइकिल राइड के लिए पूरे देश में अभियान शुरू किया गया - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 30 Second
भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा फिट इंडिया स्कीम के तहत संडे ऑन साइकिल राइड के लिए पूरे देश में अभियान शुरू किया गया है, जिसके निमित्त साइकलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने पूरे देश में विश्व साइकिल दिवस सेलिब्रेशन पखवाड़ा के अंतर्गत सभी राज्य संघ को उक्त आयोजन हेतु निर्देशित किया है!
उपरोक्त निर्देशानुसार झारखंड साइकलिंग संघ द्वारा सभी जिलों को विश्व साइकलिंग दिवस पखवाड़ा मनाने हेतु निर्देशित किया गया है
के निमित्त में गढ़वा जिला साइकलिंग संघ के बैनर तले आज दिनांक 31 मई 2025 को राधा पार्वती एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के कार्यालय में विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारीयों की बैठक आहूत की गई तथा सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 1 जून 2025 को प्रातः 7:00 बजे सुबह,  स्थान: बाजार समिति माझीयाओं  रोड से टाउन हॉल के मैदान तक साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है।
राधा पार्वती एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से गढ़वा जिला साइकलिंग संघ के बैनर तले आयोजित साइकिल रैली में जिला प्रशासन के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं शहर के प्रबुद्ध एवं समाजसेवी नागरिकों के साथ ही सभी खेल संघ के खिलाड़ी एवं पदाधिकारी एवं गढ़वा जिला प्रशासन के सभी वरीय पदाधिकारी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रिंट मीडिया इस साइकिल रैली में अपने-अपने साइकिल के साथ भाग लेने हेतु सादर आमंत्रित है।

निवेदन करता गढ़वा जिला साइकलिंग संघ एवं राधा पार्वती एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट गढ़वा!
उक्त जानकारी गढ़वा जिला साइकलिंग संघ के सचिव अरविंद दुबे ने दी।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress