विकास कुमार
शनिवार को विश्व तंबाकू निषेध संवाद सूत्र जागरण,मेराल(गढ़वा)
मेराल। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आयुष्मान आरोग्यं मंदिर लातदाग में शनिवार को बड़ी संख्या में उपस्थित महिला, पुरुष तथा बच्चों को डॉक्टर शशांक द्वारा तंबाकू से बचाव के लिए जागरूक किया गया तथा लोगों को तंबाकू से दूरी बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें लातदाग सहित आसपास गांव के बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉक्टर शशांक ने कहा कि तंबाकू मीठा जहर की तरह है जो किसी की भी जिंदगी को बर्बाद कर देती है। कैंसर से लेकर कई घातक बीमारियां तंबाकू से फैलती है जो ला इलाज होती है तथा इसके चपेट में आने वाले व्यक्ति का पूरा परिवार देखते ही देखते बर्बाद हो जाता है। डॉक्टर शशांक ने तंबाकू का दुष्प्रभाव तथा उसे कैसे मुक्ति मिले इसको लेकर लोगों को कई टिप्स दिए। मौके पर उपस्थित पूर्व मुखिया प्रकाश कुमार अरुण बीडीसी कृष्ण प्रजापति भाजपा नेता विकास दुबे इत्यादि में भी तंबाकू के दुष्प्रभाव पर अपना प्रकाश डालते हुए लोगों को इससे बचने की सलाह दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य सहिया पूनम देवी कविता देवी के अलाव भवर साह अमरावती देवी भोपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।दिवस पर आयुष्मान आरोग्यं मंदिर लातदाग में बड़ी संख्या में उपस्थित महिला, पुरुष तथा बच्चों को डॉक्टर शशांक द्वारा तंबाकू से बचाव के लिए जागरूक किया गया तथा लोगों को तंबाकू से दूरी बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें लातदाग सहित आसपास गांव के बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉक्टर शशांक ने कहा कि तंबाकू मीठा जहर की तरह है जो किसी की भी जिंदगी को बर्बाद कर देती है। कैंसर से लेकर कई घातक बीमारियां तंबाकू से फैलती है तथा इसके चपेट में आने वाले व्यक्ति का पूरा परिवार देखते ही देखते बर्बाद हो जाता है। डॉक्टर शशांक ने तंबाकू का दुष्प्रभाव तथा उसे कैसे मुक्ति मिले इसको लेकर लोगों को कई टिप्स दिए। मौके पर उपस्थित पूर्व मुखिया प्रकाश कुमार अरुण, बीडीसी कृष्ण प्रजापति, भाजपा नेता विकास दुबे इत्यादि में भी तंबाकू के दुष्प्रभाव पर अपना प्रकाश डालते हुए लोगों को इससे बचने की सलाह दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य सहिया पूनम देवी, कविता देवी के अलाव भवर साह, अमरावती देवी, गोपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Read Time:3 Minute, 56 Second