0 0
Read Time:5 Minute, 1 Second
झामुमो ने मनाई अहिल्याबाई होलकर की जयंती

गढ़वा, गढ़वा जिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और कार्यकर्ताओं ने समाज सुधारिका और जननायिका अहिल्याबाई होलकर की 30वीं जयंती को धूमधाम से मनाया गया। यह अवसर केवल एक श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और जनप्रतिनिधियों की ज़िम्मेदारी का भी प्रतीक बनकर उभरा। कार्यक्रम का आयोजन टाउन हॉल स्थित अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा स्थल पर किया गया, जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला कमिटी ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष शभु राम ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि झारखंड राज्य में अहिल्याबाई होलकर की पहली प्रतिमा गढ़वा जिले में स्थापित की गई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले कई जनप्रतिनिधियों ने चुनाव के समय इस मुद्दे को उठाया, लेकिन बाद में उसे भुला दिया गया। उन्होंने कहा, “गढ़वा के बेटे और पूर्व के विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विधायक बनने के बाद इस दिशा में गंभीर प्रयास किए और कई महापुरुषों की मूर्तियों की स्थापना करवाई, जिनमें अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा भी शामिल है।

कोषाध्यक्ष चंदन जयसवाल ने भाजपा पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने गढ़वा जिले से कई बार चुनाव लड़ा और विधायक भी बनाए, लेकिन आज तक किसी भी महान विभूति की प्रतिमा स्थापित कराने की पहल नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने हमेशा सामाजिक मुद्दों को चुनावी मंच तक ही सीमित रखा और सत्ता में आने के बाद उन मुद्दों को दरकिनार कर दिया।

उन्होंने कहा, “विडंबना यह है कि जिन प्रतिनिधियों ने कभी ऐसी प्रतिमाएं लगाने की जरूरत नहीं समझी, उन्हें आज उन पर माल्यार्पण करना पड़ रहा है। यह जनसाधारण की सोच और उनके दबाव का ही परिणाम है कि अब सभी को सामाजिक प्रतीकों का सम्मान करना पड़ रहा है।

जिला सचिव शरीफ अंसारी ने मिथिलेश ठाकुर की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने गढ़वा को सामाजिक चेतना और ऐतिहासिक विरासत के प्रतीक स्वरूप कई महापुरुषों की प्रतिमाओं से सजाया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों से आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी और वह अपने इतिहास और संस्कृति को जान सकेगी।

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और झामुमो कार्यकर्ताओं की अच्छी खासी उपस्थिति रही। लोगों ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन और उनके सामाजिक कार्यों को याद करते हुए उन्हें महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा बताया।

अहिल्याबाई होलकर को उनके न्यायप्रियता, समाज सुधार और महिला उत्थान के लिए जाना जाता है। उन्होंने 18वीं सदी में महिलाओं के अधिकारों के लिए जो कार्य किए, वे आज भी प्रासंगिक हैं। ऐसे में गढ़वा जैसे पिछड़े जिले में उनकी प्रतिमा की स्थापना और जयंती का आयोजन, समाज में जागरूकता की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि हर वर्ष अहिल्याबाई होलकर की जयंती को इसी तरह श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा, ताकि उनके विचार समाज के हर कोने तक पहुँच सकें।

जिला अध्यक्ष शंभू राम, जिला सचिव शरीफ अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष चंदन जायसवाल, गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद,आशीष अग्रवाल, मनीष कमलापुरी, सुजीत चंद्रवंशी, अमित सिंह, वंदना जायसवाल, राजा सिंह, संजय अग्रहरी, मकसूद आलम, बबलू दुबे, सलीम जाफर आदि मौजूद थे!

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *