भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी का 13 वां सम्मेलन आयोजित

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी रमना अंचल कमेटी का 13 वा सम्मेलन सुनील मुखर्जी नगर कोरगा में आयोजित किया गया।उद्घाटन जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला ने पार्टी का ध्वज फहराकर किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कर्ण देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। बोलने की आजादी पर संकट बढ़ता जा रहा है। सवाल करने वालो को देश द्रोही बोला जा रहा है।किसानों के उपज का उचित दाम और मजदूरों को उनका हक नही मिल पा रहा है।श्री अकेला ने त्रुटिपूर्ण हाल सर्वे खतियान को रद्द करते हुए रजिस्टर टू से लगान वसूली की मांग राज्य सरकार से की है। उन्होंने कहा कि मालिक गैरमजरुआ भूमि को बकास्त बनाकर गरीब,किसानो के कब्जे वाली जमीन को हड़पने की साजिश रची जा रही है।ऐसे में कम्युनिस्ट पार्टी को मजबूत बनाकर हक की लड़ाई को तेज करने की आवश्यकता है। सम्मेलन के अंत में 11सदस्यीय अंचल कमेटी का गठन किया गया।जिसमे राजकुमार भुइया को सचिव और जगमोहन उरांव को सहायक सचिव चुना गया। सम्मेलन की अध्यक्षता मुन्ना भुइया ने की।जबकि मौके पर गणेश सिंह,नौरंगी पाल,विद्या पासवान, मिश्रा भुइया, कोदू यादव,सूर्यदेव भुइया,रामचंद्र भुइया,गुलाब बियार, बरती देवी सहित कई लोग मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating