0 0
Read Time:2 Minute, 0 Second

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट

रमना । भारतीय  कम्युनिष्ट  पार्टी रमना अंचल कमेटी का 13 वा सम्मेलन सुनील मुखर्जी नगर कोरगा में आयोजित किया गया।उद्घाटन जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला ने पार्टी का ध्वज फहराकर किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कर्ण देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। बोलने की आजादी पर संकट बढ़ता जा रहा है। सवाल करने वालो को देश द्रोही बोला जा रहा है।किसानों के उपज का उचित दाम और मजदूरों को उनका हक नही मिल पा रहा है।श्री अकेला ने त्रुटिपूर्ण हाल सर्वे खतियान को रद्द करते हुए रजिस्टर टू से लगान वसूली की मांग राज्य सरकार से की है। उन्होंने कहा कि मालिक गैरमजरुआ भूमि को बकास्त बनाकर गरीब,किसानो के कब्जे वाली जमीन को हड़पने की साजिश रची जा रही है।ऐसे में कम्युनिस्ट पार्टी को मजबूत बनाकर हक की लड़ाई को तेज करने की आवश्यकता है। सम्मेलन के अंत में 11सदस्यीय अंचल कमेटी का गठन किया गया।जिसमे राजकुमार भुइया को सचिव और जगमोहन उरांव को सहायक सचिव चुना गया। सम्मेलन की अध्यक्षता मुन्ना भुइया ने की।जबकि मौके पर गणेश सिंह,नौरंगी पाल,विद्या पासवान, मिश्रा भुइया, कोदू यादव,सूर्यदेव भुइया,रामचंद्र भुइया,गुलाब बियार, बरती देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *