पुलिस ने बकरीद को लेकर किया फ्लैग मार्च







विकास कुमार का रिपोर्ट
मेराल । थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बकरीद पर्व को लेकर शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस एवं प्रशासन द्वारा क्षेत्र के चामा, दुलदुलवा, पेसका में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार आजाद के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च में सीओ यशवंत नायक, थाना प्रभारी विष्णु कांत, बीडीओ सतीश भगत के साथ में बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल रहे। फ्लैग मार्च पेशका हाईस्कूल से प्रारंभ होकर मुख्य पथ से बाजार होते हुए चामा पहुंचा। मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से शांति पूर्वक त्योहार मनाने और अफवाहों से बचने की अपील की। वहीं थाना प्रभारी विष्णुकांत ने लोगों से शांति सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने और कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating