0 1
।। गढ़वा:- पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का किया गया आयोजन,दिए गए महत्वपूर्ण कार्यप्रणाली का निर्देश ।। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 10 Second




अरमान खान की रिपोर्ट// गढ़वा :- आज दीन  मंगलवार को पुलिस अधीक्षक गढ़वा की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक गढ़वा ने आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षात्मक तैयारी करने, सड़क सुरक्षा के तहत ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर दुर्घटना में कमी लाने हेतु विशेष उपाय करने, वाहन चेकिंग के दौरान रक्षक ऐप में वाहनों की विवरणी दर्ज करने, नफ़ीस में कैदियों की फिंगर प्रिंट का प्रविष्टि कराने, विगत माह में दर्ज कांडों की समीक्षा कर अनुसंधान में तेजी लाने, DGsP & IGsP conference पोर्टल में थानावार प्रविष्टि करने, एस0सी0/एस0टी0 एवं पॉक्सो एक्ट के कांडों के अनुसंधान पर विशेष ध्यान देने, जनशिकायत समाधान कार्यक्रम में प्राप्त आम नागरिकों के शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने, पासपोर्ट/चरित्र सत्यापन, वारंट/कुर्की निष्पादन, चोरी, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, साइबर पुलिस पोर्टल, JOFS, पीजी पोर्टल, एन0डी0पी0एस0, CCA, IT एक्ट से संबंधित मामले इत्यादि में तीव्रता लाने, अनुसंधानकर्ता को E-साक्ष्य पर कांडों की एंट्री करने इत्यादि से संबंधित सभी थाना/ओ0पी0 प्रभारी को निर्देशित किया गया। अपराध गोष्ठी के बाद पुलिस सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा पुलिसकर्मी/पदाधिकारियों की समस्याएं सुनकर उसे जल्द निष्पादन हेतु संबंधित शाखा को निर्देशित किया गया।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress