रास्ता और चापाकल पर कब्जा करने का लगाया आरोप, एसडीओ को दिया आवेदन
विकास कुमार का रिपोर्ट
मेराल । एसडीओ गढ़वा को आवेदन देकर ओखरगाड़ा निवासी सत्य प्रकाश ने जिला परिषद सदस्य पर रास्ता और चापाकल पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए जनहित में मुक्त करने का मांग किया है। आवेदन में कहा गया है कि प्रखंड के ओखरगाड़ा में मनोज सिंह के घर से लेकर मेराल उत्तरी के जिप सदस्य संजय कुमार सिंह के घर होते हुए दिनेश साव के घर तक सरकारी रास्ता को अतिक्रमण मुक्त करने का मांग किया है। आवेदन में कहा गया है कि उक्त रास्ता सरकारी है जो ओखरगाड़ा, पंचफेड़ी मोड से अरंगी के लिए लोग आवागमन करते है। जिसमें जिप सदस्य संजय कुमार सिंह के द्वारा दोनों तरफ से बाउंड्री कर सरकारी रास्ता कब्जा किया गया है। जिससे वाहन लेकर आने जाने में लोगो को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही उनके द्वारा कई वर्षों से सरकारी चापानल को बाउंड्री में करके अपना पर्सनल समरसेबूल लगाकर उपयोग किया जाता है। इनके दबंगई के कारण यहां के ग्रामीण कुछ भी नही बोल पाते है एवं इनका जो मर्जी वही करते हैं। सत्य प्रकाश ने रास्ता को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए, सरकारी चापानल से समरसेबूल निकलवाकर आम-अवाम को सर्वसुलभ करने की मांग किया है। आवेदन की प्रतिलिपि मेराल सीओ और बीडीओ को भी दिया गया है।
आरोप बेबुनियाद है : जिला परिषद सदस्य
सत्य प्रकाश द्वारा जिला परिषद सदस्य पर लगाए गए आरोपों के बारे में पूछे जाने पर जिप सदस्य संजय कुमार सिंह ने कहा कि अतिक्रमण में आवेदक का घर टूट रहा है, इसलिए बेबुनियाद आरोप लगा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे घर के पास सड़क निर्माण से पहले जमीन की पैमाइश कराकर सड़क निर्माण कराया जा रहा है। सरकारी चापाकल की बात मेरे समझ से बाहर है, अपने कैंपस में एक नहीं अपने पैसे से तीन-चार डीप बोर कराया हूं जिसे कोई भी आकर देख सकता है। जिप सदस्य ने अधिकारियों से जांच कर झूठा आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया, ताकि भविष्य में किसी भी जनप्रतिनिधि पर कोई झूठा आरोप ना लगाए।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating