पलामू – पुलिस अधीक्षक की पहल पर पुलिस लाइन ग्राउंड में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, एसपी ने किया ब्लड डोनेट
पलामू जिला ब्यूरो चीफ सह प्रभारी लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
मेदिनीनगर में पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन की पहल पर शनिवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर लायंस क्लब के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्वयं पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने ब्लड डोनेट कर सभी को एक प्रेरणादायी संदेश दिया। एसपी की इस मानव सेवा भावना से प्रेरित होकर लायंस क्लब की कई महिला सदस्यों ने भी रक्तदान किया। वहीं कई थाना प्रभारियों ने भी इस अवसर पर रक्तदान कर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी, आंख, दांत, हड्डी एवं अन्य रोगों की जांच की गई। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मौजूद लोगों की पूरी निष्ठा से जांच की और आवश्यक परामर्श दिया। स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों ने अपनी जांच करवाई। लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज के रक्षक पुलिसकर्मियों के लिए इस प्रकार के आयोजनों से उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने में मदद मिलेगी। वहीं एसपी रीष्मा रमेशन ने लायंस क्लब के सहयोग के लिए आभार जताया और भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहने की बात कही।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating