शादी की 15वीं सालगिरह पर दंपत्ति ने किया रक्तदान
Read Time:2 Minute, 19 Second

गढ़वा । केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 172 बटालियन गढ़वा के जवान पंकज कुमार चौबे और उनकी पत्नी ममता चौबे ने अपनी शादी के 15 वीं सालगिरह के अवसर पर ब्लड बैंक में रक्तदान किया । इस दौरान रक्तदाता पंकज कुमार चौबे ने कहा कि हमारे रक्तदान से किसी की जिंदगी बचती है तो इससे खुशी की बात और क्या हो सकती है । उन्होंने कहा कि सभी लोगों को अपने जन्म दिन, शादी की वर्षगांठ अथवा अन्य शुभ अवसरों पर रक्तदान करना चाहिए । यह मेरा 40 वां रक्तदान है जबकि ममता चौबे ने पांचवीं बार रक्तदान किये जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि रक्त की कमी से अंतिम सांस गिन रहे मरीज को रक्त मिलना मेरे जीवन के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी ।
मौके पर उपस्थित आरपी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर पातंजली केसरी ने कहा कि रक्तदान महादान है । रक्त बनाने की कोई मशीन नहीं होती है । इसे मानव द्वारा रक्तदान कर ही पूर्ति किया जा सकता है । उन्होंने कहा कि रक्तदान के बारे में यह भी भ्रांतियां लोगों में रहती है कि रक्तदान के बाद शरीर कमजोर हो जाता है । रक्तदान से शरीर में किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं होती है । कुछ दिनों में खुद ब खुद शरीर रिकवरी कर लेता है । रक्तदान से शरीर स्वस्थ रहता है । डॉक्टर केसरी ने अन्य लोगों से भी इस तरह के शुभ अवसर पर रक्तदान के लिए आह्वान किया ताकि किसी भी मरीज की मौत रक्त की कमी के कारण न हो ।
मौके पर डॉ. जे.पी. ठाकुर, रूपदेव सिंह, संतोष कुमार सहित अन्य लोगों उपस्थित थे ।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating