रमना प्रखंड कार्यालय में आम महोत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना ।प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को आम महोत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया । उद्घाटन प्रमुख करुणा सोनी,बीस सूत्री उपाध्यक्ष मंसूर अंसारी,प्रधान सहायक रामानुज शुक्ल एवम बीपीओ राजदीप कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रमुख करुणा सोनी ने कहा कि आम बागवानी सरकार की महत्वकांक्षी योजना है।इस योजना के माध्यम से किसान सब्जी एवम फलों का उत्पादन कर अपनी रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा कर सकते है। साथ ही इसे बेचकर अपनी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ कर सकते है।उन्होंने उपस्थित लोगो से ज्यादा से ज्यादा आम बागवानी एवम दीदी बाड़ी योजनाओ का लाभ उठाने की अपील की है। कार्यक्रम को सांसद प्रतिनिधि,बीस सूत्री उपाध्यक्ष ,बीपीओ,प्रधान सहायक, प्रगतिशील किसान राजेश्वर चौधरी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर मेहता एवम रामचंद्र राम ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रमुख ने सभी 11 पंचायतों के स्टॉल का बारी बारी से निरीक्षण कर अच्छे उत्पाद के लिए किसानों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर भागोडीह के किसान राजेश्वर चौधरी एवम उनके पिता सरयू चौधरी को आम बागवानी योजना के बेहतर क्रियान्यवयन के लिए शॉल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रोजगार सेवक रोहित शुक्ला ने किया।जबकि मौके पर सभी मुखिया,पंचायत सचिव ,रोजगार सेवक,अभियंता,मनरेगाकर्मी एवम जेएसएलपीएस के सदस्य मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating