0 0
Read Time:4 Minute, 44 Second
गढ़वा जिले में बीते गुरुवार की रात कोयल नदी पुल के पास दो राहगीरों से हथियार के बल पर हुई लूट की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो की गिरफ्तारी अभी शेष है। पुलिस ने लूट में प्रयुक्त देशी कट्टा, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और बैग भी बरामद कर लिए हैं।


घटना 12 जून 2025 की रात करीब 3:00 बजे की है, जब दो राहगीर रेहला स्टेशन से पैदल अपने गंतव्य की ओर लौट रहे थे। उसी दौरान गढ़वा थाना क्षेत्र के बेलचम्पा स्थित कोयल नदी पुल के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच अज्ञात अपराधियों ने हथियार दिखाकर उनके पास से 6500 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, दो बैग और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज लूट लिए।

पीड़ित प्रेमचंद कुमार गुप्ता के फर्द बयान पर गढ़वा थाना कांड संख्या 265/25, दिनांक 12.06.2025, धारा 310(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 जून की संध्या करीब 5:30 बजे गुप्त सूचना के आधार पर अनूप कुमार और सोजल राम को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर JH14B6689) और लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पूछताछ में दोनों ने अपने तीन साथियों – रोहित कुमार, रूपेश कुमार और शालू उर्फ अमरदीप लाल – के नाम बताए। इसके आधार पर 13 जून को पुलिस ने रूपेश कुमार को नारायणपुर ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देशी कट्टा और एक बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई। जबकि रोहित कुमार और शालू उर्फ अमरदीप लाल, दोनों निवासी पचपड़वा, अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस द्वारा बरामद सामानों में शामिल हैं – एक देशी कट्टा, एक मोटरोला मोबाइल फोन, तीन अन्य मोबाइल, एक रजिस्ट्रेशन नंबर JH14B6689 वाली स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और दो बैग (एक पर HP और दूसरे पर SKYBAGS लिखा हुआ)।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार की गई है:

अनूप कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता शिव महतो, निवासी नारायणपुर, गढ़वा
रूपेश कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता नंदकिशोर महतो, निवासी नारायणपुर, गढ़वा
सोजल राम, उम्र 19 वर्ष, पिता सुनील राम, निवासी महुलिया, गढ़वा
इस पूरी कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार, गढ़वा थाना प्रभारी ब्रज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विकू कुमार रजक, रंजन कुमार साह, जनार्दन राउत, संजय कुमार सिंह, आर्म्ड फोर्स के जवान सचीत कुमार, श्रीकांत सिंह, गृहरक्षक धिरेन्द्र कुमार दूबे (चालक), नवस करकट्ट, मनोज यादव और अभिमन्यु कुमार शामिल थे।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी और उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत सजा दिलाई जाएगी।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *