0 0
रमना प्रखंड कार्यालय में आम महोत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 19 Second

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट

रमना ।प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को आम महोत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया । उद्घाटन प्रमुख करुणा सोनी,बीस सूत्री उपाध्यक्ष मंसूर अंसारी,प्रधान सहायक रामानुज शुक्ल  एवम बीपीओ राजदीप कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रमुख करुणा सोनी ने कहा कि आम बागवानी सरकार की महत्वकांक्षी योजना है।इस योजना के माध्यम से किसान  सब्जी एवम फलों का उत्पादन कर अपनी रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा कर सकते है। साथ ही इसे बेचकर अपनी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ कर सकते है।उन्होंने उपस्थित लोगो से ज्यादा से ज्यादा आम बागवानी एवम दीदी बाड़ी योजनाओ का लाभ उठाने की अपील की है। कार्यक्रम को सांसद प्रतिनिधि,बीस सूत्री उपाध्यक्ष ,बीपीओ,प्रधान सहायक, प्रगतिशील किसान राजेश्वर चौधरी  झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर मेहता एवम रामचंद्र राम ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रमुख ने सभी 11 पंचायतों के स्टॉल का बारी बारी से निरीक्षण कर अच्छे उत्पाद के लिए किसानों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर भागोडीह के किसान राजेश्वर चौधरी एवम उनके पिता सरयू चौधरी को आम बागवानी योजना के बेहतर क्रियान्यवयन के लिए शॉल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रोजगार सेवक रोहित शुक्ला ने किया।जबकि मौके पर सभी मुखिया,पंचायत सचिव ,रोजगार सेवक,अभियंता,मनरेगाकर्मी एवम जेएसएलपीएस के सदस्य मौजूद थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress