सड़क निर्माण में भारी भ्रष्टाचार, ग्रामीणों में आक्रोश, दी आंदोलन की चेतावनी
पलामू, पाण्डु प्रखंड – प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पाण्डु मुख्य पथ से नावा बाजार को जोड़ने वाली सड़क में घटिया निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। ग्राम पाण्डु प्रखंड से मुशिखाप होते हुए नवाबाजार तक बन रही है जिसकी लंबाई 17 किलोमीटर है। इस सड़क में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य प्रारंभ होते ही भ्रष्टाचार भी शुरू हो गया। सड़क निर्माण का ठेका पूजा कॉन्ट्रैक्शन को मिला है, लेकिन शुरू से ही घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। सड़क की पिचिंग इतनी कमजोर है कि ग्रामीणों ने अपने पैरों से ही सड़क की परतें उखाड़ दीं, जिससे घटिया निर्माण की पोल खुल गई।
ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क से लगभग 25 से 30 गांवों का संपर्क जुड़ता है जिससे लाखों लोगों की आवागम है। और इसकी लागत लगभग 54 करोड़ों रुपये में है। लोगों ने इस भ्रष्टाचार में जे ई की भी मिलीभगत होने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि कालीकरण शुरू होते ही गड़बड़ियां शुरू हो गईं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है।
ग्रामीणों ने वर्तमान सांसद विष्णु दयाल राम और विधायक नरेश प्रसाद सिंह से अपील की है कि इस सड़क की जांच कराई जाए और पुनः निर्माण कराया जाए। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर कार्य में सुधार नहीं हुआ तो सैकड़ों ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
पाण्डु प्रखंड से झारखंड दृष्टि संवाददाता नईम अंसारी की रिपोर्ट


About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating