डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल भवनाथपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया
योग दिवस के शुभारंभ में प्राचार्य श्री राजेंद्र सचदेवा ने विद्यालय के बच्चे- बच्चियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया ।तत्पश्चात संस्कृत शिक्षक प्रवीण कुमार पाण्डेय ने योग दिवस के महत्व ,योग का परिचय एवं इससे होने वाले लाभों के ऊपर अपना व्याख्यान दिया ।इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने उपस्थित शिक्षकों के साथ मिलकर कई तरह केआसन व प्राणायाम किये ।मंच पर श्री बी बी साहू लक्ष्मण कुमार प्रवीण पाण्डेय प्राचार्य महोदय के साथ मिलकर योग करते रहेऔर बच्चों को भीअलग-अलग आसन और प्राणायाम की विधि बताकर उनसे भी करवाते रहे ।लगभग डेढ़ घंटे तक चले इस कार्यक्रम के समापन अवसर पर अपने आशीर्वचन में विद्यालय के प्राचार्य श्री सचदेवा ने कहा कि योग करने से तन और मन दोनों ही स्वस्थ और निर्मल होते हैं ।इसे प्रतिदिन के दिनचर्या में सभी बच्चों को अपनाना चाहिए तथा विद्यालय से सीख कर अपने घर के सदस्यों को भी योग के विषय में सीखाना और करवाना चाहिए । बच्चों को योग करने के दौरान बीच-बीच में बहुत ही सुंदर-सुंदर प्रेरक भजनों की प्रस्तुति संगीत शिक्षक गणेश त्रिवेदी करते रहे ।अंत में सभी बच्चों और शिक्षकों ने अपने जीवन में योग को जोड़ने का संकल्प लिया तथा शांति मंत्र का पाठ किया ।भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के जय घोष से इस कार्यक्रम का समापन किया गया ।इस मौके पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री ओ पी सिंह अरुण कुमार सिंह अनिल कुमार द्विवेदी संजय कुमार राय शौकत अली आदि उपस्थित रहे ।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating