कमलापुरी वैश्य सभा के धनबाद इकाईं का हुआ गठन

कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा झारखंड का एक बैठक भूपेंद्र गुप्ता कमलापुरी की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष राजमणि कमलापुरी, प्रदेश महा सचिव जितेंद्र प्रसाद कमलापुरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष काशी प्रसाद कमलापुरी सहित प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य भी उपस्थित थे। यहां के स्थाई रूप से निवास करने वाले स्वजाति बंधु ने आपसी सहमति से इस इकाई हेतु पदाधिकारियों का चयन किया। यहां के लोगों में बहुत उत्साह उमंग देखा गया। समाज से जुड़ने की इनके अंदर प्रबल भावना दिखाई दिया। संस्था के प्रवक्ता आकाश कुमार गुप्ता ने कहा हम सभी का उद्देश्य कमलापुरी वैश्य को प्रादेशिक सभा के माध्यम से संगठित होकर पहचान बढ़ाने की जरूरत है जिससे हमारा समाज अन्य वैश्य जातियों की तरह राष्ट्रीय पटल पर समृद्ध और सुसज्जित दिखाई दे।समाज में जो भी कुरितियां है साथ मिलकर दूर करने की जरूरत है और हम सभी का यह दायित्व भी है। बैठक के दौरान अपनी जाति संबंधित भूपेन बाबू ने मूलभूत समस्याओं को रखा और सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं के द्वारा वार्ता कर अपनी जाती के पहचान हेतु सुविधाएं उपलब्ध करने पर विशेष जोर दिया। सभा का संचालन सुनील कुमार कमलापुरी ने किया।
सर्वसम्मति से धनबाद इकाई का चुनाव किया गया, जिसमें संरक्षक गोपाल प्रसाद कमलापुरी, चुन्नू बाबू, सुनील कुमार कमलापुरी, अध्यक्ष जितेंद्र कुमार कमलापुरी, महामंत्री सन्नी गुप्ता कमलापुरी, कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता कमलापुरी, कल्याण मंत्री भूपेंद्र कमलापुरी, संगठन मंत्री अजय कु. गुप्ता कमलापुरी, प्रवक्ता आकाश कु. गुप्ता कमलापुरी, उपाध्यक्ष प्रसाद कमलापुरी, अरुण गुप्ता कमलापुरी, उप सचिव आलोक गुप्ता कमलापुरी व विवेक गुप्ता कमलापुरी को बनाया गया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating