गढ़वा एसपी अमन कुमार ने रमना थाना का किया औचक निरीक्षण
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । गढ़वा पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने सोमवार को रमना थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में संधारित सभी पंजीयों की बारी-बारी से गहन समीक्षा की।
एसपी अमन कुमार ने मौके पर मौजूद थाना प्रभारी आकाश कुमार से थाना क्षेत्र के दागियों की जानकारी ली और उन पर सख्त निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने संपतिमूलक अपराधों में संलिप्त ऐसे अपराधियों का सत्यापन कर निगरानी करने का आदेश दिया, जो जेल से छूटकर बाहर आए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने थाना में लंबित पुराने मामलों की समीक्षा करते हुए अनुसंधान को शीघ्र पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देने और आम जनता से प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेख संधारण और कार्यप्रणाली को भी देखा तथा पुलिस कर्मियों को कर्तव्य के प्रति सजग और संवेदनशील रहने की नसीहत दी।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating