धुरकी (गढ़वा):- नशा मुक्ति के लिए पुलिस का पैदल मार्च, क्षेत्रवासियों से सहयोग का आह्वान
✍🏻अरमान खान की रिपोर्ट//धुरकी(गढ़वा):- गढ़वा जिले के पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा प्रखंड अंतर्गत ग्राम कटहर कला, शारदा और आसपास के गांवों में नशा मुक्ति जन जागरुकता अभियान के तहत पैदल मार्च का आयोजन किया गया। इस अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधि, मुखिया, जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख एवं सैकड़ों ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में निकाले गए इस जागरूकता मार्च का उद्देश्य क्षेत्र को नशा मुक्त बनाना है। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक सेहत को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी विखंडित करता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नशा, अपराध और बीमारियों की जड़ है, इससे बचना ही समझदारी है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने भी लोगों से अपील की कि वे खुद भी नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके खिलाफ जागरूक करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के इस प्रयास में वे पुलिस और प्रशासन को पूरा सहयोग देंगे। थाना प्रभारी ने बताया कि यह अभियान केवल इन गांवों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे धुरकी थाना क्षेत्र के सभी गांवों में चलाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और नशा जैसी बुराई से समाज को मुक्त करें।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
किसानों के लिए विधायक नरेश प्रसाद सिंह की बड़ी पहल
मझिआव संवादाता -संजीव सिंह की रिपोर्ट गढ़वा | कांडी प्रखंड क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध...
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
Average Rating