।। गढ़वा सदर अस्पताल में डॉक्टर तरुण की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस ।।
✍🏻अरमान खान की रिपोर्ट 👉🏻
गढ़वाः गढ़वा सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. तरुण की पत्नी ने बुधवार को अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना अस्पताल परिसर स्थित आवास में हुई, जिससे पूरे अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. तरुण अपनी ड्यूटी में व्यस्त थे और ओपीडी में मरीज देख रहे थे। इसी दौरान उनके आवास पर कुछ पारिवारिक सदस्य भी आए हुए थे। जब डॉ. तरुण ड्यूटी समाप्त कर अपने आवास लौटे तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने पहले सिविल सर्जन को इसकी सूचना दी और फिर पुलिस को बुलाया गया।
पुलिस के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर का दृश्य देख सब सन्न रह गए। डॉ. तरुण की पत्नी का शव पंखे से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। आनन-फानन में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मौके पर समाजसेवी दौलत सोनी भी पहुंचे और इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं अस्पताल कर्मियों और परिजनों में शोक का माहौल है।
डॉ. तरुण सदर अस्पताल के कुशल चिकित्सक माने जाते हैं, और यह घटना उनके परिवार के लिए गहरा सदमा बनकर आई है। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों की पड़ताल कर रही है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating