।। श्री बंशीधर नगर: अबुल फ़ज़ल उमराह यात्रा के लिए रवाना, अल मताफ ट्रैवल ने किया खुशामदीद ।।
✍🏻अरमान खान की रिपोर्ट👉🏻
श्री बंशीधर नगर:—नगर पंचायत क्षेत्र के निवासी अबुल फैजल मंगलवार को उमराह यात्रा के लिए रवाना हुए। अल माताफ ट्रैवेल्स (नगर उंटारी कार्यालय) द्वारा आयोजित एक सादे लेकिन समारोह में जायरीनों को फूल माला पहनाकर और गले मिलकर रवाना किया गया। कार्यक्रम के बाद जायरीन को नगर उंटारी रोड रेलवे स्टेशन ले जाया गया, जहाँ से उन्हें झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस द्वारा दिल्ली रवाना किया गया। आगामी 27 जून को वे दिल्ली से हवाई जहाज द्वारा सऊदी अरब के पवित्र नगर मक्का-मदीना के लिए उड़ान भरेंगे।
इस अवसर पर मौलाना एजाज अंजुम ने उमराह और हज की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हज वर्ष में एक बार होता है और यह मुसलमानों के लिए एक बड़ा फर्ज है। उन्होंने जायरीनों से देश और दुनिया की अमन-शांति, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआ करने की अपील की। रवाना होने से पूर्व अबुल फैजल अपने घर से पैदल चलकर रिश्तेदारों एवं पड़ोसियों से मुलाकात कर बधाई दिया। इस मौके पर अल माताफ ट्रैवेल्स के प्रो. मोजाहिद आलम (अमन), मौलाना अब्दुल कादिर, हाफिज असरफ रजा, मौलाना इम्तियाज अंसारी, मोहम्मद मंसूर अंसारी, अब्दुल कयूम, चांद,अरसद आलम, तालिब खान, आरिफ मंसूरी,मंजूर खलीफा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating