0 0
ट्यूशन के लिए निकली छात्रा पर तेजाब डाला! झारखंड बड़ी खबर - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 51 Second



छात्रा की गला दबाकर हत्या तेज़ाब से जलाया चेहरा, शव को तलाब में फेका, तीन दिन पहले घर से निकली थी ट्यूशन के लिए।

झारखंड के धनबाद से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है… हत्यारों ने ट्यूशन के लिए निकली छात्रा को निर्मम तरीके से हत्या कर डाली।

धनबाद जिले के जोरापोखर थाना क्षेत्र से तीन दिन से गायब 16 वर्षीय नताशा अजमेरी का शव मंगलवार 29 मार्च को बरारी 1 नंबर लंका नगरी छठ तालाब में मिला. लड़की का चेहरा जला हुआ है, आशंका जताया जा रहा है कि पहले उसे गला दबाकर मारा गया और पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाल दिया गया.

मंगलवार 29 मार्च की सुबह तालाब में तैरता शव देखते ही इलाके में खलबली मच गई. स्थानीय लोगों ने जोरापोखर पुलिस और परिजनों को सूचना दी. पुलिस पहुंची और शव को तालाब से निकाला. मृत युवती की पहचान आशिफ अहमद की पुत्री नताशा अजमेरी के रूप में हुई है. शव मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया. जोरापोखर थाना क्षेत्र के बरारी 7 नंबर की निवासी युवती पिछले 3 दिन से लापता थी. वह घर से शनिवार को लगभग 3 बजे अपराह्न ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली और फिर वापस नहीं लौटी.

https://youtu.be/ogO86lm1LHQ

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress