पलामू में सीमेंट लदे ट्रक लुटेरों को पकड़ा! Palamu News
पलामू में सीमेंट लदे ट्रक लूट कांड का खुलासा
पलामू जिले की पांकी थाना पुलिस ने मंगलवार को सीमेंट लोड ट्रक लूटकांड का उद्भेदन 48 घंटे के भीतर कर दिया है।
इस सिलसिले में एक बिचौलिया, एक खरीददार और तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने लूटी गई सीमेंट की 490 बोरी भी लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के जामुनडीह में एक सीमेंट विक्रेता के गोदाम से बरामद किया।
विदित हो कि पांकी थाना क्षेत्र के पांकी-बालूमाथ मुख्य पथ पर कारीमाटी घाटी में गत 25 मार्च को पुरूलिया से सीमेंट लोड कर पांकी की तरफ आ रहे ट्रक, को बाइक सवार अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर लूट लिया था।
जिले के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि कारीमाटी घाटी इस लूटकांड के बाद लेस्लीगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी टीम बनायी गयी थी। छानबीन के क्रम में टीम ने पाया कि लूट के बाद अपराधियों ने सीमेंट को बेच दिया है।
सभी गिरफ्तार अपराधी पांकी और लेस्लीगंज के रहने वाले हैं। ट्रक, सीमेंट और सीमेंट ढोने के लिए लगाए गए ट्रैक्टर, बाइक, मोबाइल आदि बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार अपराधियों में चंदन कुमार सिंह, मंदीप कुमार, मानिक शर्मा एवं अनुज कुमार तिवारी एवं आशिष कुमार चौबे शामिल हैं।
पूछताछ के बाद आसेहार के घने जंगल से ट्रक बरामद हुआ और यहां निगरानी में लगे एक अन्य अपराधी को गिरफ्तार किया गया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
बाढ़ में फंसे वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा गया
मोहम्मदगंज। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलुवा के समीप बह रही कोयल नदी में अचानक जलस्तर में वृद्धि के कारण...
होली पर्व एंव रमजान के लेकर थाना परिसर मे शांति समिति का हुआ बैठक
परवेज़ आलम की रिपोर्ट पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना परिसर मे सोमवार को होली पर्व एंव रमजान के लेकर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दो दिनी फ्री आई कैम्प का किया गया शुभारंभ
Report By लवकुश कुमार सिंह । Editing By chandesh kumar patel विश्रामपुर। लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मोतियाबिंद ऑपरेशन 27 से
रिपोर्ट - चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड)विश्रामपुर। विश्रामपुर शहर स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आगामी 27...
बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
हैदर नगर से अंकित सिंह की रिपोर्टपलामू: बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे एक युवक...
Average Rating