0 0
Read Time:4 Minute, 34 Second
● माननीय सड़क, परिवहन, राजमार्ग व जहाज रानी मंत्री, भारत सरकार के संभावित गढ़वा जिला आगमन पर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

● इस दौरान उपायुक्त द्वारा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर दिए गये आवश्यक दिशा-निदेश

आगामी 03 जुलाई 2025 को देश के माननीय सड़क, परिवहन, राजमार्ग व जहाज रानी मंत्री, भारत सरकार नितिन गडकरी के संभावित गढ़वा जिला आगमन पर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न की गई। माननीय मंत्री, भारत सरकार नितिन गडकरी का गढ़वा आगमन के मद्देनज़र जिले में विधि व्यवस्था, चाक-चौबंद एवं सुरक्षा को लेकर बैठक कर किये जा रहें आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई।

मिले जानकारी के अनुसार माननीय मंत्री भारत सरकार श्री गडकरी का गढ़वा आगमन सदर प्रखंड के हूर मैदान स्थल पर होगा, जहां से बहु प्रतीक्षित एनएच- 75 पर निर्मित बाईपास सड़क का उद्घाटन किया जाना है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था एवं आमजनों की सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, अग्निशमन, चिकित्सा आदि व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा कार्यक्रम स्थल पर मंच का निर्माण, वीवीआईपी एंट्री, अतिथियों के आगमन पर पहुंच पथ की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर आने वाले आगंतुकों के लिए बैठने की व्यवस्था, आवश्यक साफ-सफाई एवं साज सज्जा, कार्यक्रम स्थल पर पेयजल एवं अस्थाई शौचालय की व्यवस्था, चिकित्सकीय व्यवस्था, ट्रैफिक व पार्किंग की व्यवस्था, एंट्री पास, विधि व्यवस्था संधारण समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को सक्रिय होकर कार्यक्रम की तैयारियों को निर्धारित समय के अंदर अनिवार्य रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया। माननीय मंत्री के गढ़वा जिला आगमन पर प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी आवश्यक बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए सभी समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त श्री यादव द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गयें।

उक्त बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता, राज महेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा संजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक यशोधरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा नीरज कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता धीरज प्रकाश, प्रभारी पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा संजय प्रसाद, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, गढ़वा सुशील कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी, गढ़वा समेत कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल व अन्य संबंधित पदाधिकारी

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *