कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा ने कमलापुरी वैश्य समाज को केंद्रीय सूची में शामिल करने की मांग

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की जन सुनवाई के क्रम में कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा, झारखण्ड के अध्यक्ष राजमणि प्रसाद एवं उनकी टीम ने कमलापुरी वैश्य समाज को केंद्रीय सूची में शामिल करने की मांग को लेकर एक मांग पत्र प्रस्तुत किया।
आयोग के केंद्रीय अध्यक्ष हंसराज गंगाराम अहीर एवं माननीय सदस्य भुवन भूषण कमल के समक्ष, सभा के प्रतिनिधियों ने कमलापुरी वैश्य समाज की सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक पिछड़ापन को विस्तार से रखा।
अध्यक्ष राजमणि प्रसाद ने कहा कि कमलापुरी वैश्य समाज के लोग भारत के विभिन्न हिस्सों में बिखरे हुए हैं और अत्यंत गरीबी एवं उपेक्षा का जीवन जी रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस समाज के लोग आर्थिक रूप से पिछड़े हैं, शिक्षा के क्षेत्र में बेहद कमजोर हैं तथा राजनीतिक प्रतिनिधित्व लगभग शून्य है।
फुटपाथी व्यवसाय, छोटा-मोटा व्यापार, एवं अत्यंत सीमित संख्या में ही डॉक्टर और इंजीनियर जैसे पेशे में समाज के लोग पहुँच पाए हैं। सिविल सेवाओं एवं राजनीति में भी इस समाज की उपस्थिति नगण्य है। उन्होंने बताया कि न तो कोई विधायक है, न कोई सांसद, और न ही कोई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी।
अतः कमलापुरी वैश्य समाज को राष्ट्रीय स्तर पर अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची में शामिल किया जाए, ताकि समाज के लोग भी समान अवसर प्राप्त कर सम्मानजनक जीवन जी सकें।
सभा के प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि यह मांग पूरी होती है, तो कमलापुरी समाज, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का सदैव आभारी रहेगा।
इस जन सुनवाई में
जितेंद्र कमलापुरी – महामंत्री,
काशी प्रसाद कमलापुरी – कोषाध्यक्ष,
शशि प्रकाश कमलापुरी उर्फ गैरी जी – प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अनिल प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थें.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating